राजीव त्यागी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया

Edited By Yaspal,Updated: 13 Aug, 2020 06:00 AM

rahul gandhi expressed grief over the demise of rajiv tyagi

कांग्रेस नेता तथा प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव के निधन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया। कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी...

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता तथा प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव के निधन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया। कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे।
PunjabKesari
राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।
PunjabKesari
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
PunjabKesari
कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''हम श्री राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हैं। एक निष्ठावान कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
PunjabKesari
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दुख जताते हुए कहा कि नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अन्थक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहाँ रहो, चमकते रहो !

आपको बता दें कि बता दें कि वैशाली में अपने आवास पर एक टीवी परिचर्चा में भाग लेने के कुछ ही देर बाद त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके। त्यागी ने आखिरी ट्वीट किया था कि वह शाम पांच बजे एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेंगे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!