Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 02:02 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वह जगह-जगह रैलियां कर रहे हैं इसी दौरान एक जनसभा में एक माइक के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल राहुल जैसे ही जनसभा को...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वह जगह-जगह रैलियां कर रहे हैं इसी दौरान एक जनसभा में एक माइक के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल राहुल जैसे ही जनसभा को संबोधित करने लगे ठीक उसी समय माइक खराब हो गया। उन्होंने दो बार बोलने की कोशिश की लेकिन दोनों बार माइक ने धोखा दे दिया। जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर चक्कर लगाना शुरू कर दिया।
स्टेज में मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी माइक को ठीक करने की काफी कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो राहुल दूसरे माइक में भाषण देने लगे लेकिन उसने भी साथ नहीं दिया। उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरान एक डायस से दूसरे डायस के चक्कर लगाते रहे। काफी प्रयास के बाद माइक को ठीक किय गया, जिसके बाद भाषण शुरू हुआ। बता दें कि 2013 में भी मीडिया को संबोधित करते हुए भी राहुल गांधी को माइक की समस्या का सामना करना पड़ा था।