राफेल विवाद: राहुल गांधी झूठ बोल रहे, राष्ट्रीय सुरक्षा का उड़ा रहे मखौल-भाजपा

Edited By shukdev,Updated: 11 Oct, 2018 11:50 PM

भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी...

नई दिल्ली: भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी पर उनके इस आरोप के लिए निशाना साधा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं बिचौलियों के एक परिवार से आते हैं।

PunjabKesariपात्रा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने 2014 से पहले हुए प्रत्येक रक्षा सौदे से पैसा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी और उनकी पार्टी ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी राफेल सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि गांधी झूठ बोल रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा का मखौल उड़ा रहे हैं।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने राफेल सौदे को ‘तस्वीर बदलने वाला’ बताया है लेकिन गांधी उसके बिल्कुल उलट कह रहे हैं। पात्रा ने कहा कि अब देश के लोग निर्णय करेंगे कि किस पर विश्वास करना है, वायुसेना प्रमुख या गांधी पर। इससे पहले दिन में गांधी ने राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की जांच की मांग की और आरोप लगाया कि वह एक ‘भ्रष्ट व्यक्ति’ हैं जिन्होंने 36 विमानों की खरीद में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!