Edited By Pardeep,Updated: 20 Apr, 2018 10:08 PM
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की अगले चरण की बस यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने यहां मीडिया को बताया कि गांधी को ‘ प्रजा चैतन्य बस यात्रा ’ की सफलता...
हैदराबाद: प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की अगले चरण की बस यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने यहां मीडिया को बताया कि गांधी को ‘ प्रजा चैतन्य बस यात्रा ’ की सफलता के बारे में बताया गया है।
रेड्डी ने बताया, "राहुल गांधी अगली चरण की बस यात्रा में हिस्सा लेने पर सहमत हो गए है, इसके बारे में एक या दो दिन में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। ’’ यह यात्रा तेलंगाना राष्ट्र समिति के ‘ गलत काम ’ के बारे में लोगों को बताने के लिए है। उन्होंने बताया कि गांधी कहां से और कब इस यात्रा में शामिल होंगे, उस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।