Edited By vasudha,Updated: 18 Jun, 2021 12:01 PM
देश में जारी कोरोना संकट पर मोदी सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के बढ़ोतरी को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में कीमत नहीं बढ़े तो खबर है।
नेशनल डेस्क: देश में जारी कोरोना संकट पर मोदी सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के बढ़ोतरी को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में कीमत नहीं बढ़े तो खबर है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम ना बढ़ें तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है! इसके साथ ही उन्हाेंने हैशटैग #FuelPriceHike भी लिखा है। कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उठा रही है। उसकी मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी करके कोविड-19 महामारी के समय आम लोगों को राहत प्रदान की जाए।
वहीं इससे एक दिन पहले सदीय समिति के कई सदस्यों ने पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों से सवाल किए और यह भी जानने का प्रयास किया कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम पर नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, समिति के कई सदस्यों, खासकर विपक्षी सदस्यों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर सवाल किए और कहा कि इससे आम लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है।