राहुल गांधी ने किसानों को उकसाया, कांग्रेस देश में अशांति चाहती है: प्रकाश जावड़ेकर

Edited By Pardeep,Updated: 27 Jan, 2021 09:40 PM

rahul gandhi provokes farmers congress wants unrest in the country javadekar

केंद्र सरकार ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने किसानों को लगातार उकसाया। कांग्रेस और कम्युनिस्ट देश में अशांति

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने किसानों को लगातार उकसाया। कांग्रेस और कम्युनिस्ट देश में अशांति चाहती है। कांग्रेस इस स्तर पर गिर जाएगी, ये कभी सोचा नहीं था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनता सही जवाब देगी। कांग्रेस की ऐसी सियासत की हम निंदा करते हैं। कांग्रेस देश में अशांति चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि देश में इस तरह की घटनाएं चाहती है। कांग्रेस कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी सीएए के आंदोलन के दौरान भी लोगों को उकसा रहे थे। इस बार भी ऐसा ही किया। यूथ कांग्रेस ने भी उकसाने का काम किया। 

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस ने लगातार उकसाने का काम किया। पंजाब में उनकी सरकार है। पंजाब सरकार को पंजाब से निकलने वाले ट्रैक्टर पर पाबंदी नहीं लगाई। राहुल गांधी केवल समर्थन नहीं कर रहे थे उकसा रहे थे। सीएए के समय भी ऐसा हुआ, कांग्रेस की रैली हुई सड़क पर आने की बात हुई और दूसरे दिन लोग सड़क पर आ गए। कल भी यही हुआ, कल के ट्वीट सबके सामने हैं। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया अहिंसक आंदोलन को हिंसक दिखाने की कोशिश।''

केंद्रीय मंत्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''क्या कल जो हुआ वो अहिंसक था जो पूरी दिल्ली में हुआ। एक ट्वीट में कहा है युवा कांग्रेस ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में खड़ी है। कांग्रेस के एक ट्वीट ने तो एक्सीडेंट में मरे किसान को पुलिस बर्बरता के चलते बता दिया। जब पूरे देश से सवाल उठे तब राहुल जी का बयान आया हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं। कांग्रेस हताश है इसीलिए पश्चिम बंगाल में दोस्त तलाश कर रहे हैं। वो चाहते हैं पुलिस सख्ती करे, जानमाल की हानि हो यही चाहते हैं।''

बता दें कि किसानों की मांगों को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर मंगलवार को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के कारण अराजक दृश्य पैदा हो गए। बड़ी संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी बैरियर तोड़ते हुए लालकिला पहुंच गए और उसकी प्राचीर पर उस स्तंभ पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है। ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली का आईटीओ एक संघर्ष क्षेत्र की तरह दिख रहा था जहां गुस्साये प्रदर्शनकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए नजर आए।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!