राहुल गांधी की संपत्ति में इजाफा, 9.4 करोड़ से बढ़कर हुई 15.88 करोड़

Edited By Pardeep,Updated: 05 Apr, 2019 05:29 AM

rahul gandhi s assets increased by 9 4 crores to 15 88 crores

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 15.88 करोड़ रुपए से अधिक है। यह जानकारी उन्होंने बृहस्पतिवार को वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने के दौरान दिए गए हलफनामे में दी। 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपये घोषित की थी।...

वायनाड: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 15.88 करोड़ रुपए से अधिक है। यह जानकारी उन्होंने बृहस्पतिवार को वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने के दौरान दिए गए हलफनामे में दी। 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपए घोषित की थी। हलफनामा दिखाता है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपए की देनदारी है। 
PunjabKesari
गांधी के पास चल संपत्ति पांच करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपए है और अचल संपत्ति दस करोड़ आठ लाख 18 हजार 284 रुपए है। उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपए 88 लाख 77 हजार 83 रुपए है। कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि उनके खिलाफ पांच मामले लंबित हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ दो मामले महाराष्ट्र में लंबित हैं और एक-एक मामला झारखंड, असम और नई दिल्ली में लंबित है।
PunjabKesari
कांग्रेस प्रमुख के पास 40 हजार रुपए नकदी है, विभिन्न बैंकों में उनके 17.93 लाख रुपए जमा हैं। गांधी ने 5.19 करोड़ रुपए विभिन्न कंपनियों के बांड, डिबेंचर और शेयरों में लगा रखे हैं। उनके पास 333.3 ग्राम सोना भी है। दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास पैतृक खेती भी है। हलफनामे में दिखाया गया है कि गांधी के पास गुरुग्राम में दो कार्यालय हैं। हलफनामे में दिखाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में उनकी कुल आय एक करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 रुपए थी।
PunjabKesari
गांधी ने घोषणा की है कि उनके आय का स्रोत सांसद के वेतन, रॉयल्टी आय, किराए से आय, बांड से मिले ब्याज, डिविडेंड और म्युचुअल फंड से मिलने वाला पूंजी है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि उन्होंने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनीटी कॉलेज से एम. फिल (डेवलपमेंट स्टडीज) किया है। हलफनामे में बताया गया है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उन्हें एसपीजी के वाहन में घूमना पड़ता है।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!