विदेश दौरे में राहुल गांधी का बयान उनकी अपरिपक्वता, अक्षमता को दर्शाता है : भाजपा

Edited By shukdev,Updated: 24 Aug, 2018 05:30 PM

rahul gandhi s statement in foreign tour reflects his incompetence bjp

जर्मनी में एक कार्यक्रम में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विदेश दौरे में भारत के बारे में जो कुछ बोला, वह कहीं न कहीं उनकी अपरिपक्वता, अक्षमता को दर्शाता है। भाजपा के राष्ट्रीय...

नई दिल्ली : जर्मनी में एक कार्यक्रम में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विदेश दौरे में भारत के बारे में जो कुछ बोला, वह कहीं न कहीं उनकी अपरिपक्वता, अक्षमता को दर्शाता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वह (राहुल गांधी) विदेश में भारत पर लांछन लगा रहे हैं और भारत और उसकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में एक सकारात्मक, रचनात्मक और परिपक्व भूमिका निभाने में असमर्थ रहे हैं।’

PunjabKesari

सिख विरोधी दंगे का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि 1984 में जो कत्लेआम हुआ वह सिर्फ बातों से नहीं धुलने वाला है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर धर्म, जाति के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी जब संघ के कार्यालय जाते हैं तब कांग्रेस के लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन जब सिद्धू पाकिस्तान गए और वहां के आर्मी चीफ से मिले तो उनके समर्थन में कांग्रेस आ गई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इनके लोग देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। गुरुवार रात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत के लोगों को जोडऩे का काम करती है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!