अम्फान से हुई तबाही से दुखी हुए राहुल गांधी, बोले- मदद के लिए आगे आएं कांग्रेस कार्यकर्ता

Edited By vasudha,Updated: 22 May, 2020 11:23 AM

rahul gandhi saddened by the devastation caused by amfan

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात ‘अम्फान’ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात ‘अम्फान’ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान से भीषण तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करें। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

 

चक्रवात ‘अम्फान’ वीरवार को कमजोर पड़ गया, हालांकि इससे एक दिन पहले इसने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई जहां इसके चलते 72 लोगों की मौत हो गई और दो जिले पूरी तरह तबाह हो गए हैं। तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई पुल नष्ट हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता और राज्य के कई अन्य हिस्सों में तबाही के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इस चक्रवात से ओडिशा के कई इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!