देश की लूट और पर्यावरण की तबाही रोके मोदी सरकार: राहुल गांधी

Edited By vasudha,Updated: 10 Aug, 2020 02:53 PM

rahul gandhi says modi government stopped loot and destruction of environment

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के मसौदे को लेकर सोमवार को सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद ‘देश की लूट'' है...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के मसौदे को लेकर सोमवार को सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद ‘देश की लूट' है। 

PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने ट्वीट में दावा किया कि यह एक और ख़ौफ़नाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट वाले ‘मित्रों' के लिए क्या-क्या करती आ रही है। उन्होंने कहा कि देश की लूट और पर्यावरण की तबाही को रोकने के लिए ईआईए-2020 का मसौदा वापस लिया जाना चाहिए।

 

राहुल गांधी ने रविवार को भी लोगों से अपील की थी कि वे नए पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) 2020 मसौदे के खिलाफ प्रदर्शन करें क्योंकि यह “खतरनाक” है और अगर अधिसूचित होता है तो इसके दीर्घकालिक परिणाम “विनाशकारी” होंगे। गौरतलब है कि पर्यावरण मंत्रालय ने इस साल मार्च में ईआईए के मसौदे को लेकर अधिसूचना जारी की थी और इस पर जनता से सुझाव मांगे गए थे। इसके तहत अलग-अलग परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी देने के मामले आते हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!