राहुल गांधी की अपील- भारत की आत्मा और भविष्य के लिए करें वोट

Edited By vasudha,Updated: 11 Apr, 2019 10:51 AM

rahul gandhi says vote for india soul and future

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के भाजपा के वादों और राफेल एवं कृषि संकट सहित कई मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से भारत की आत्मा व भविष्य के लिए वोट करने...

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के भाजपा के वादों और राफेल एवं कृषि संकट सहित कई मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से भारत की आत्मा व भविष्य के लिए वोट करने का आह्वान किया।  
   PunjabKesari

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, 15 लाख रुपये खाते में नहीं आए, अच्छे दिन नहीं आए। इसके अलावा नौकरी नहीं है, नोटबंदी हो गई, किसान संकट में हैं। गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया।   उन्होंने दावा किया कि सूटबूट की सरकार, राफेल, झूठ पर झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर है। 
PunjabKesari
कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करिए। भारत के भविष्य के लिए वोट करिए। अक्लमंदी से वोट करिए। आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की सभी सीटों पर भी मतदान प्रारंभ हो गया है। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!