किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला जमकर हमला, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Edited By rajesh kumar,Updated: 11 Feb, 2021 08:42 PM

rahul gandhi spoke fiercely modi government farmer movement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘हम दो, हमारे दो'' की सरकार है। राहुल ने दावा किया कि इन कानूनों से मंडिया खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘हम दो, हमारे दो' की सरकार है। राहुल ने दावा किया कि इन कानूनों से मंडिया खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा। इसी बीच आज पीएम मोदी ने भाजपा राजनीतिक छुआछूत में भरोसा नहीं करती है और देश चलाने के लिए वह आम सहमति का सम्मान करती है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में LAC विवाद पर कहा कि आपसी समझौते से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी। 

पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें 

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘एक नारा था, हम दो हमारे दो'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह ‘हम दो, हमारे दो' की सरकार है। उन्होंने लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि इन कानूनों से मंडिया खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मोदी बोले-  सरकार बहुमत से चलती है, लेकिन देश सर्वसम्मति से चलता है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा राजनीतिक छुआछूत में भरोसा नहीं करती है और देश चलाने के लिए वह आम सहमति का सम्मान करती है। भाजपा के विचारक और जनसंघ के अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में भाजपा अपने विरोधियों के खिलाफ पूरी शक्ति से लड़ती है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि वह अपने राजनीति विरोधियों का सम्मान नहीं करती। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में वंशवाद को नहीं बल्कि कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है।

लालकिला हिंसा पर दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, बोला- मैंने भीड़ को नहीं उकसाया
गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए अभिनेता-कार्यकर्त्ता दीप सिद्धू ने पुलिस को बताया कि उसका कोई ‘‘बुरा इरादा'' नहीं था और जैसे सभी वहां जा रहे थे तो वह भी चला गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को सिद्धू से उसके ठिकानों और 26 जनवरी को लालकिले में कृत्य के बारे में पूछताछ की। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उससे एक दिन पहले उसे लाल किला हिंसा के सिलसिले में करनाल बाइपास से गिरफ्तार किया गया था।

राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह-पैंगोंग को लेकर हुआ चीन से समझौता, 48 घंटे में पीछे हटेंगी सेनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में LAC विवाद पर कहा कि चीन के साथ फिलहाल बातचीत जारी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने चीन की हर हरकत का जवाब दिया है। सिंह ने राज्यसभा में बताया कि भारत ने चीन पर पीछे हटने का दवाब डाला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पैंगोंग लेक को लेकर चीन से समझौता हुआ है। आपसी समझौते से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी। राजनाथ सिंह कहा कि भारत और चीन दोनों ने तय किया है कि जो निर्माण अभी तक किया गया उसे हटा दिया जाएगा।

शाह का CM ममता पर हमला, कहा- जय श्री राम बंगाल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कूचबिहार से भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण में एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी गुंडों के दम पर चुनाव जीतती हैं। अगर बंगाल में जय श्री राम नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में बोलेंगे? । अमित शाह ने कहा कि चुनाव खत्म होते-होते ममता बनर्जी भी जय श्री राम बोलेंगी।

राज्यसभा में सोशल प्लेटफॉर्म्स को रविशंकर प्रसाद की चेतावनी, कहा-  मानना ही होगा भारत का कानून
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के दुरूपयोग से संबंधित मामलों पर बेहद सख्त रूख अपनाते हुए सरकार ने आज साफ शब्दों में कहा कि इन कंपनियों को दोहरे मापदंड छोडकर देश के संविधान और कानूनों को पूरी तरह से मानना होगा वरना तो उनके खिलाफ कड़ी कारर्वाई की जायेगी। केन्द्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरूवार को राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करती है।

अनुराग का राहुल पर पलटवार, कहा- हम दो-हमारे दो का मतलब सिर्फ ‘दीदी, जीजाजी और परिवार' 
केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘हम दो, हमारे दो' की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल का आशय ‘दीदी, जीजाजी और उनके परिवार' से रहा होगा। लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बजट में आशा की किरण दिखती है और इसमें देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही नए भारत के निर्माण पर जोर दिया गया है।

उद्धव सरकार ने राज्यपाल को सरकारी विमान से उतारा नीचे, फड़णवीस बोले-यह एक बचकाना हरकत
भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सरकारी विमान से देहरादून की यात्रा करने की अनुमति नहीं देने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। फड़णवीस ने शिवसेना नीत गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि वह अहंकारी है और ‘बचकाना हरकतें' कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार ने राज्यपाल के संवैधानिक पद का अपमान किया है। सूत्रों के मुताबिक कोश्यारी का गुरुवार को राज्य सरकार के एक विमान से सुबह10 बजे देहरादून (उत्तराखंड) की यात्रा करने का कार्यक्रम था, लेकिन उड़ान के लिए अनुमति नहीं दी गई।

LAC पर सहमति के बाद पीछे हट रही भारत-चीन की सेना, सामने आया पहला वीडियो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को देश को अवगत कराया कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सेनाओं को पीछे हटाए जाने को लेकर भारत और चीन के बीच सहमति बन गई है। सिंह ने बताया कि पैंगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं को पीछे हटाने का जो समझौता हुआ है उसके अनुसार दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती चरणबद्ध, समन्वय और सत्यापन के तरीके से हटाएंगे। वहीं अब इस डिसइंगेजमेंट का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों देशों के सैन्य अधिकारी हाथ मिला रहे हैं। इसके बाद भारत और चीन सेना की सेना टैंक एक-एक कर पीछे हट रहा है। 

गडकरी ने रेल मंत्रालय को लिया आड़े हाथ, कहा- लापरवाही से 82 ओवरब्रिज का काम
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज संसद में स्वीकार किया कि रेल मंत्रालय की कार्यप्रणाली के कारण देश में 82 उपरिगामी सेतु के निर्माण अटका पड़ा है। लोकसभा में प्रश्नकाल में महाराष्ट्र के वर्धा से निर्वाचित सदस्य रामदास तड़स ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रेलवे लाइन पर स्वीकृत उपरिगामी सेतु के निर्माण में देरी के बारे में पूछा। इस पर गडकरी ने स्वीकार किया कि इस उपरिगामी सेतु का निर्माण राज्य के लोकनिर्माण विभाग द्वारा 30 अप्रैल 2018 तक हो जाना था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!