प्रचार में पिछ़डने के बाद दिल्ली में राहुल गांधी ने संभाली चुनावी कमान, मोदी-केजरीवाल पर साधा निशाना

Edited By shukdev,Updated: 04 Feb, 2020 07:14 PM

rahul gandhi took over the election command in delhi

चुनाव प्रचार में पिछड़ रही कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी ने अंतिम तीन दिन के प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की रणनीति तैयार की है। इसी के तहत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के...

नई दिल्ली: चुनाव प्रचार में पिछड़ रही कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी ने अंतिम तीन दिन के प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की रणनीति तैयार की है। इसी के तहत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के जंगपुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राहुल गांधी संगम विहार में संयुक्त रूप से रैली करेंगे।

जंगपुरा की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि वह दो करोड़ नौकरियां देंगे, उन्होंने इसके लिए क्या किया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का एक नेता ऐसा दिखाएं जिसने पाकिस्तान में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया हो, जंगपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार ने ऐसा किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी  राहुल गांधी ने प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने भी बेरोजगारी से निपटने के लिए कुछ नहीं किया।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को हमला करते हुए कहा कि उनकी दिलचस्पी नौजवानों को नौकरी देने में नहीं है। इसके उलट वे सत्ता में रहने के लिए एक भारतीय को दूसरे भारतीय से लड़ाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) को निशाने पर लेते हुए गांधी ने कहा कि दोनों का मकसद समाज में नफरत फैलाना है, जो कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आर्थिक मंदी और बेरोज़गारी के मुद्दे से नहीं निपटने और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “ वे (भाजपा) हिन्दू धर्म की बात करते हैं, वे इस्लाम की बात करते हैं, वे सिख धर्म की बात करते हैं। उन्हें धर्म का कोई ज्ञान नहीं है। हिन्दू धर्म, इस्लाम, ईसाई, सिख धर्म में - कहां लिखा है कि अन्य लोगों पर हमला करो, उनका दमन करो?”

जंगपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह के पक्ष में आयोजित रैली में गांधी ने कहा कि मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का यह कैसा “हिंदू धर्म” है। हिंदू धर्म में सबको साथ लेकर चलने की बात है। उन्होंने कहा, “भाजपा का कोई ऐसा नेता दिखाइए जिसने पाकिस्तान में ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया हो। कांग्रेस के जंगपुरा के उम्मीदवार ने पाकिस्तान में ऐसा किया था और जेल गए थे।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!