गांधी जयंती पर बोले राहुल गांधी- सत्य और अहिंसा देश की बुनियाद

Edited By vasudha,Updated: 02 Oct, 2018 12:32 PM

rahul gandhi tweet on mahatama gandhi anniversary

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और उनके भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू करने जा रहे हैं...

नेशनल डेस्क:  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और उनके भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू करने जा रहे हैं। गांधीजी के सेवाग्राम आश्रम में राहुल गांधी और बाकी नेता प्रार्थना सभा भी करेंगे। वहीं, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य एवं अहिंसा भारत की बुनियाद है और सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी होगी।
     PunjabKesari
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि गांधी जी कोई एक स्थिर प्रतिमा नहीं हैं, बल्कि वह जीवंत विचार और मूल्य हैं, जिनका अनुसरण समूचे भारत में किया जाता है।
PunjabKesariराहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा लिए जिये और इन्हीं के लिए उन्होंने बलिदान दिया। सत्य और अहिंसा हमारे देश की बुनियाद है। सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए कहा कि शांति, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे, बहुलतावाद और समरसता के विचारों को बनाये रखना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को बापू के जीवन के ये अटूट विचार पुन: आत्मसात करने चाहिए। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!