विजयदशमी पर राहुल गांधी का ट्वीट- विजय अंतत: सत्य की ही होती है

Edited By vasudha,Updated: 25 Oct, 2020 10:26 AM

rahul gandhi tweet on vijayadashami

हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार विजयदशमी की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है। इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सभी को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि विजय अंतत: सत्य की...

नेशनल डेस्क:  हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार विजयदशमी की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है। इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सभी को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि विजय अंतत: सत्य की ही होती है।    

PunjabKesari

राहुल गांधी ने इस पावन पर्व पर ट्वीट कर लिखा कि कि विजय अंतत: सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं। बता दें कि दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था।


इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग शस्त्र-पूजा करते हैं और नया कार्य प्रारम्भ करते हैं (जैसे अक्षर लेखन का आरम्भ, नया उद्योग आरम्भ, बीज बोना आदि)। ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है उसमें विजय मिलती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!