कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को निजी दौरे पर जैसलमेर आने वाले थे लेकिन अब खबर है कि उनका ट्रिप कैंसिल हो गया है। जैसलमेर में राहुल गांधी का रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग का भी प्रोग्राम था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में खास तौर पर स्विस टेंट की व्यवस्था की गई थी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी राहुल गांधी केदौरे की सारी तैयारियां खुद देख रहे थे।
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को निजी दौरे पर जैसलमेर आने वाले थे लेकिन अब खबर है कि उनका ट्रिप कैंसिल हो गया है। जैसलमेर में राहुल गांधी का रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग का भी प्रोग्राम था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में खास तौर पर स्विस टेंट की व्यवस्था की गई थी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी राहुल गांधी केदौरे की सारी तैयारियां खुद देख रहे थे। खबर के मुताबिक राहुल दो दिन के लिए जैसलमेर आने वाले थे। राहुल गांधी का दौरा क्यों रद्द हुआ हैं इसकी जानकारी नहीं हैं और न ही इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही पार्टी की तरफ से कुछ कहा गया है। राहुल गांधी का आज सुबह 8 बजे जैसलमेर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग के लिए राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी और उसकी सहेलियों के भी आने का प्रोग्राम था। राहुल गांधी बाइक राइडिंग के लिए काफी क्रेजी हैं। वे जर्मनी में 800 किलामीटर बाइक राइडिंग कर चुके हैं। खबर है कि जैसलमेर में भी राहुल अपनी बाइक पर आने वाले थे। बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच सियासी घमासान के दौरान गहलोत खेमे के विधायकों ने बाड़ांबंदी का लंबा समय जैसलमेर में ही बिताया था। गहलोत खेमे के विधायक इसी सूर्यगढ़ होटल में ठहरे थे। इस दौरान विधायकों ने जैसलमेर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था।
BJP-संघ का साथ छोड़ तेजस्वी को आशीर्वाद दें नीतीश: दिग्विजय
NEXT STORY