Edited By vasudha,Updated: 01 Feb, 2019 12:10 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो अपने भाषण को लेकर हो या खाने को लेकर। अब एक बार फिर राहुल गांधी खाने का स्वाद चखने के लिए एक मशूहर रेस्तरां में जा पहुंचे। रेस्तरां में अचानक उन्हे...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो अपने भाषण को लेकर हो या खाने को लेकर। अब एक बार फिर राहुल गांधी खाने का स्वाद चखने के लिए एक मशूहर रेस्तरां में जा पहुंचे। रेस्तरां में अचानक उन्हे देखकर लोग हैरान रह गए।
दरअसल राहुल गांधी वीरवार को चाणक्यपुरी के होटल अशोक में स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में पहुंचे। वह बड़े ही सादे तरीके से टेबल पर बैठे और वहां रवा डोसा का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही उन्होंने फिलटर कॉफी भी पी। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बीच पाकर लोग बहुत खुद दिखाई दिए। कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
सागर रत्ना रेस्तरां के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी करीब दो बजे रेस्तरां पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गोवा दौरे के दौरान भी सी-फूड का भी लुत्फ उठाया था और वहां मौजूद लोगों के साथ कुछ समय भी बिताया था। तब भी उनकी सदगी ने लोगों का दिल जीत लिया था।