Edited By Pardeep,Updated: 05 Feb, 2022 07:52 AM
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिये शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कुमायूं मण्डल के उधमसिंह नगर एवं गढ़वाल मंडल
नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कुमायूं मण्डल के उधमसिंह नगर एवं गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जनपद में चुनावी वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने शुक्रवार को बताया कि राहुल गांधी उधमसिंह नगर के किच्छा मण्डी में किसान सम्मान रैली को संबोधित करेंगे तथा हरिद्वार में जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
इन कार्यक्रमों को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल सायं 16.45 बजे हरिद्वार में गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।