Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Nov, 2018 04:28 PM
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर में चुनाव प्रचार करने आने वाले है। लेकिन राहुल उस गऊ घाट नहीं जा पाएंगे जहां उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने पूजा की थी।
जयपुरः कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर में चुनाव प्रचार करने आने वाले है। लेकिन राहुल उस गऊ घाट नहीं जा पाएंगे जहां उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने पूजा की थी। दरअसल एसपीजी के अधिकारियों ने गऊघाट को सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं बताया और राहुल को वहां जाने पर मना किया है। इसलिए अब राहुल गऊघाट की जगह ब्रह्म घाट पर ही सरोवर की पूजा करेंगे।
एसपीजी ने राहुल के दौरे से दो दिन पहले शनिवार को पुष्कर का दौरा किया और पाया कि गऊ घाट सुरक्षित नहीं है। बता दें कि राज्सथान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है क्योंकि राज्य की हवा का रुख इस बार काफी बदला-बदला सा है। जहां राजस्थान में कांग्रेस वापिसी करने के लिए जद्दोजहद कर रही है वहीं भाजपा हाथ आई हुई सत्ता को गंवाना नहीं चाहती।