मुंबई में ‘शक्ति’ परियोजना की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी

Edited By vasudha,Updated: 09 Jun, 2018 05:43 PM

rahul gandhi will start shakti project in mumbai

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते मुंबई में एक परियोजना शुरू करेंगे जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम किया जा सकेगा और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय ली जा सकेगी...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते मुंबई में एक परियोजना शुरू करेंगे जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम किया जा सकेगा और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय ली जा सकेगी। कांग्रेस के एक नेता ने आज कहा कि राहुल 12 जून को मुंबई के अपने बहुप्रतीक्षित दौरे के दौरान जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और शक्ति नाम की परियोजना शुरू करेंगे। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक बयान में कहा कि यह एक खास पहल है। राहुल पार्टी की आधारशिला तैयार करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। 

कार्यकर्ताओं से जुडऩे में मिलेगी मदद
पूर्व सांसद  ने कहा कि ‘‘ शक्ति ’’ परियोजना से न सिर्फ जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जुडऩे में मदद मिलेगी बल्कि यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि यदि उनकी कोई शिकायत है तो उनका तत्काल समाधान हो। इससे मुंबई की समस्याओं को सूक्ष्म स्तर पर देखने में भी मदद मिलेगी। निरूपम ने कहा कि राहुल जी अपने लोगों से हमेशा संपर्क में रहना चाहते हैं और वह मानते हैं कि ‘शक्ति’ परियोजना इस प्रयास में मददगार होगी। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले यह परियोजना शुरू की जा रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जाएगी यह परियोजना 
बयान में कहा गया कि इस पहल का मकसद कांग्रेस में दोतरफा संवाद-कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच-कायम करना है। इस परियोजना के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर उन्हें पार्टी पदाधिकारियों की ओर से मुहैया कराए गए एक फोन नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जाएगी और 12 जून को मुंबई में इसकी शुरुआत होगी। राहुल अपने मुंबई दौरे के दौरान पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।       
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!