सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज और खतरे के करीब यमुना का जलस्तर, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 27 Jul, 2018 07:09 PM

rahul ghandi udhav thakre imran khan m karunanidhi

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई से लेकर करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब...

नेशनल डेस्क: सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण से लेकर दिल्ली में बाढ़ के खतरे तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज: सूतक लगा, बंद हुए मंदिरों के कपाट
आज शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा पर 104 सालों बाद खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। चंद्र ग्रहण रात 11.45 से 3.49 बजे तक रहेगा।  ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित अमित भारद्वाज के मुताबिक, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा है। 

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, राजनीतिक अटकलें हुई तेज
शिवसेना और भाजपा के बीच की दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। दोनों पार्टियों के बीच पिछले कुछ महीनों से तल्खी चल रही हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस शिवसेना से नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर ठाकरे की खुशी और अच्छे स्वास्थ के लिए कामना की है।

खतरे के करीब यमुना का जलस्तर, दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी
पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हरियाणा में यमुना नदी तथा अन्य बरसाती नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू गया है। दिल्‍ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुताबिक दिल्‍ली में यमुना के पानी का स्‍तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इमरान के सत्तासीन होने का साइड इफैक्टः पंजाब और J&K में बड़े आतंकी हमलों की आशंका
पाकिस्तान के लोकतंत्र का लगभग आधा हिस्सा सैन्य शासन में बीता है। इतिहास गवाह है कि सरकार किसी भी पार्टी की चुनी जाए मगर चलती सेना की मर्जी से है। इसके कई उदाहरण हैं। मसलन पाकिस्तान में कई बार चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर सैन्य शासन लागू हो चुका है।

DMK प्रमुख करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, अभिनेता हासन समेत कई नेता हाल जानने पहुंचे
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) प्रमुख एम. करुणानिधि की तबीयत गुरुवार देर रात बिगड़ गई। उनका इलाज घर पर ही चल रहा है। कावेरी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक 94 वर्षीय करुणानिधि यूरिनरी ट्रेक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से पीड़ित हैं। 24 घंटे उनपर निगरानी रखने के लिए एक पूरी टीम को घर पर रखा गया है। 

नवाज शरीफ का बयान, पाकिस्तान की राजनीति को दूषित कर देगा यह चोरी का जनादेश
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आम चुनाव के परिणाम को ‘‘चोरी का जनादेश’’ करार देते हुए चेताया कि ‘‘दागदार और संदिग्ध’’ परिणाम का देश की राजनीति को दूषित कर देगा। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अडियाला जेल में मिलने आने वालों से बातचीत के दौरान पीएमएल-एन के पूर्व प्रमुख ने फैसलाबाद, लाहौर और रावलपिंडी के चुनाव परिणामों पर संदेह जताया। 

2+2 वार्ता से पहले साथ मिलकर काम कर रहे हैं अमरीका और भारत
भारत और अमेरिका 2+2 वार्ता से पहले महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के आयाम तैयार करने के लिए कूटनीतिक और सामरिक दोनों तरीकों से साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने संसदीय समिति को बताया कि सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाली 2+2 वार्ता को लेकर अमेरिका बहुत उत्सुक है।

GST के नए रेट आज से लागूः TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन 8% तक होंगे सस्ते
 गुड्स एंड सर्वि‍स टैक्‍स (जीएसटी) के नए टैक्‍स रेट 27 जुलाई यानी आज से लागू हो गए हैं। सरकार ने पिछले हफ्ते कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। इससे इन सामानों पर टैक्स काफी कम हो गया। ऐसे में अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट खरीदने जा रहे हैं तो जीएसटी टैक्‍स की नई लि‍स्‍ट को ध्‍यान में रखते हुए खरीददारी करें।

शेयर बाजारः सैंसेक्स पहली बार 37254 पर और निफ्टी 11230 के पार खुला
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज घरेलू बाजारों ने नए शिखर के साथ शुरुआत की है। सैंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले हैं। कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 269.22 अंक यानि 0.73 फीसदी बढ़कर 37,253.86 पर और निफ्टी 65.45 अंक यानि 0.59 फीसदी बढ़कर 11,232.75 पर खुला।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त को शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। खबर आई है कि टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए हैं। एसेक्स के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दौरान उनके दाएं हाथ में छोटी सी चोट लगी है जिसकी वजह से वह दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने लैंगर को चयन मामलों में अधिक अधिकार दिए
मार्क वॉ के त्यागपत्र के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेट चयन प्रक्रिया में बदलाव के तहत राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर को आज अधिक अधिकार सौंप दिए गए। अब चयन पैनल में केवल तीन व्यक्ति होंगे। इनमें लैंगर के अलावा ट्रेवर हॉन्स और ग्रेग चैपल शामिल हैं। मार्क वॉ की जगह किसी अन्य को नहीं लिया गया है।  

प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक के साथ की सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 

गोल्डन लहंगा पहन करीना ने रैंप पर लगाई आग, हॉट तस्वीरें देख थम जाएंगी सांसे
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में Couture Week 2018 इवैंट में शिरकत की। यहां करीना अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आई। करीना ने रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। इस दौरान करीना ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!