कांग्रेस के पापों को धो रही है भाजपा, जो मुगलों ने नहीं किया वो राहुल गांधी कर रहे : गिरिराज सिंह

Edited By Pardeep,Updated: 28 Dec, 2019 10:38 PM

rahul is doing the work that the mughals and british did not do in india

संशोधित नागरिकता कानून पर केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां आरोप लगाया कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही...

रांचीः संशोधित नागरिकता कानून पर केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां आरोप लगाया कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही यह भी कहा कि राहुल को घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो वह उन्हें इटली ले जाएं।
PunjabKesari
भाजपा प्रदेश कार्यालय में संशोधित नागरिकता कानून पर आज एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय पशुपालन,मत्स्य और डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भारत के हैं उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है और तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो पाप किये हैं भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे हैं।
PunjabKesari
गिरिराज ने कहा, ‘‘यह सब कांग्रेस की दोगली नीति का ही परिणाम है कि उसने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया । विभाजन से पाकिस्तान में बसे हिन्दू, सिख ईसाई जैन बौद्ध और पारसियों पर अत्याचार होते रहे । बहन, बेटियों की इज्जत लूटी गई, भय दिखाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया जिसके परिणाम स्वरूप इनकी आबादी 23 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत पर पहुँच गई लेकिन उनकी रक्षा के लिए आवश्यक स्थाई कदम नहीं उठाए गए।'' सिंह ने दो टूक कहा, ‘‘ राहुल गांधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं।''
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी प्रार्थना सभा में कहा था कि पाकिस्तान में बसने वाले हिन्दू सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भारत के ही नागरिक हैं और उनके भारत लौटने पर उन्हें भारत में वही व्यहवार मिलना चाहिए जो अन्य नागरिकों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि पट्टाभिसीतारमैया, जेबी कृपलानी, पंडित नेहरू और अबुल कलाम आजाद ने भी इस बात को स्वीकारा था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू लियाकत समझौते के खिलाफ ही इस्तीफा दिया था।

गिरिराज ने कहा कि यूपीए सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात थी लेकिन तुष्टिकरण के कारण वह इसे मूर्त रूप नहीं दे सके। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की यह देश में पहली बार नहीं हो रहा है। जानकारियों के आधार पर ही योजनाएं बनती हैं। केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते डीबीटी के माध्यम से योजनाओं के अरबों रुपए बर्बाद होने से बचे तथा लाभ वास्तविक व्यक्ति तक पहुंचे। सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ के सहारे देश तोड़ना चाहती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!