राहुल के नामांकन पर BJP बोली- वेलकम 'Pidi', कांग्रेस ने कहा 'डार्लिंग'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 01:33 PM

rahul nomination says bjp   welcome pidi

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हालांकि पार्टी के अंदर खाथे से खबर है कि पर्चा भरना बस एक औपचारिकता है क्योंकि राहुल का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वहीं राहुल के नामांकन के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी का माहौल...

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हालांकि पार्टी के अंदर खाथे से खबर है कि पर्चा भरना बस एक औपचारिकता है क्योंकि राहुल का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वहीं राहुल के नामांकन के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी का माहौल गरमा गया। कांग्रेस ने जहां नए अध्यक्ष का स्वागत किया वहीं भाजपा ने इसे वंशवाद की राजनीति बताया।
 

जानिए किसा नेता ने क्या कहा
कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

-राहुल के प्रस्तावक बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो उन्हें पार्टी का 'डार्लिंग' तक कह दिया। मनमोहन ने कहा कि राहुल हमारी पार्टी की महान परंपरा को आगे लेकर जाएंगे।

 

- रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी राहुल को योग्य बताया और कहा कि कांग्रेस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

-भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी राहुल को बधाई दी। सिद्धू ने कहा कि 100 भेड़ों के आगे एक शेर लगाओ तो भेड़ भी शेर हो जाती हैं और 100 शेरों के आगे एक भेड़ लगा तो शेर ढेर हो जाते हैं। यहां शेर नहीं बब्बर शेर है।'

-पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस मौके पर दिल्ली में हैं। उन्होंने राहुल को अध्यक्ष बनने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कैप्टन ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछे तो मैं कहूंगा कि राहुल में पीएम बनने के गुण हैं।

-राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में सभी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है।

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है और पूरी पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार है।
 

भाजपा ने कसा तंज
भाजपा ने आज राहुल के नामांकन भरने पर एक बार फिर से उनके अध्यक्ष चुने जाने पर सवाल उठाया।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं एक कुनबा है। कांग्रेस को औरंगजेब राज मुबारक हो।

-भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने राहुल के अध्यक्ष बनने पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस को अब पीएम नरेंद्र मोदी को सलाम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि राहुल के लिए सिर्फ पीडी मायने रखता है। कांग्रेस की न तो पिछली पीढ़ी और न यह पीढ़ी भाजपा के लिए कोई मायने रखती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!