राहुल की कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों से मुलाकात बेनतीजा रही

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2018 08:01 PM

rahul s meeting with karnataka dissident mlas

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के असंतुष्ट पार्टी विधायकों से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात कोई समाधान नहीं निकल सका। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे एमबी पाटिल के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायकों की गांधी के साथ बैठक...

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के असंतुष्ट पार्टी विधायकों से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात कोई समाधान नहीं निकल सका। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे एमबी पाटिल के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायकों की गांधी के साथ बैठक हुई। मुलाकात के बाद पाटिल ने कहा कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद से नाराज चल रहे 15-20 विधायकों से चर्चा के बाद अगले कदम के बारे में फैसला किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल , कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव तथा राज्य के मंत्री कृष्णा बी गौड़ा भी इस बैठक में उपस्थित थे। गौड़ा ने कहा , ‘हम मतभेद दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। अभी बातचीत चल रही है। अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। ’ पाटिल ने कहा , ‘मैंने राहुल गांधी के साथ अपने विचार साझा किए और राज्य में हालात के बारे में बताया। मैं कुछ मांग नहीं रहा हूं।’ ङ्क्षलगायत समुदाय से आने वाले पाटिल ने कहा कि उनका कांग्रेस छोडऩे का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की दौड़ में भी नहीं हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!