राहुल का व्यक्तित्व जनता को आकर्षित नहीं करता : शिव सेना

Edited By shukdev,Updated: 27 May, 2019 08:12 PM

rahul s personality does not attract the public shiv sena

शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का व्यक्तित्व जनता को आकर्षित नहीं करता और भाषण की शैली प्रभावी नहीं होती,पार्टी को वर्ष 2014 के लोकसभा की तुलना में इस बार और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। शिव सेना ने पार्टी...

मुंबई:  शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का व्यक्तित्व जनता को आकर्षित नहीं करता और भाषण की शैली प्रभावी नहीं होती,पार्टी को वर्ष 2014 के लोकसभा की तुलना में इस बार और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। शिव सेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में आगे लिखा है कि ऐसा क्या है जो राहुल गांधी के कहने पर किसी व्यक्ति या देश को प्रेरित किया जा सके। 

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद यदि कांग्रेस पर नजर डाली जाय तो वर्तमान में कांग्रेस दिशाहीन दिख रही है। कांग्रेस पार्टी में नेता तो दिख रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता नहीं हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। कांग्रेस ने पिछले लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश में दो सीटें जीती थी लेकिन इस बार प्रियंका गांधी के आने के बाजजूद एक ही सीट बची। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!