राहुल के बयान पर रूपाणी का पलटवार, गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ता भड़का रहे हिंसा

Edited By Yaspal,Updated: 09 Oct, 2018 04:58 AM

rahul s statement on the rupani violence inciting congress workers in gujarat

पिछले एक हफ्ते से लगातार उत्तर भारतीयों के साथ हो रही हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले गुजरात के साबरकांठा में बच्ची के साथ हुई रेप की घटना हुई...

नेशनल डेस्कः पिछले एक हफ्ते से लगातार उत्तर भारतीयों के साथ हो रही हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले गुजरात के साबरकांठा में बच्ची के साथ हुई रेप की घटना हुई, घटना के आरोपी को गिरफ्तार लिया गया। लेकिन उसके बाद से लगातार यूपी-बिहार के लोगों पर हमले हो रहे हैं।

सोमवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र और गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "ग़रीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है| गुजरात में हो रहे हिंसा की जड़ वहाँ के बंद पड़े कारख़ाने और बेरोज़गारी है। व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनो चरमरा रही है। प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूर्णत ग़लत है| मैं पूरी तरह से इसके ख़िलाफ़ खड़ा रहूँगा।"


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब दिया है। रुपाणी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, " कांग्रेस पहले हिंसा भड़काती है और फिर कांग्रेस पार्टी हिंसा के खिलाफ टिप्पणी करती है। कांग्रेस पार्टी को कोई शर्म नही है क्या?

 


रुपाणी ने दूसरे ट्वीट मे कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष गुजरात में जारी हिंसा के खिलाफ हैं, तो पहले वे अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। जो गैर गुजराती लोगों के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्वीट करना समस्या का समाधान नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष वाकई कार्रवाई करेंगे क्या?

 

 


मुख्यमंत्री ने तीसरे ट्वीट में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'हम राज्य में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रह हैं, हम सबको एहसास दिला रहे हैं, कि वे राज्य में सुरक्षित हैं। हम दूसरों पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। रूपाणी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस को अपने ट्वीट पर शर्मिंदा होना चाहिए, जब उनके पार्टी सदस्य ही राज्य में हिंसा भड़का रहे हैं।

 

 

 


बता दें कि गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से कथित तौर पर रेप के बाद, वहां पर रह रहे उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा का माहौल बन गाय है। घटना के बाद वहां बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अब बाहरी लोगों को इतना भय हो गया है कि वो गुजरात छोड़ने के मजबूर हो गए हैं। 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!