राहुल बोले- देश की रक्षा में शहीद हुए करकरे, उनका होना चाहिए सम्मान

Edited By Yaspal,Updated: 19 Apr, 2019 07:51 PM

rahul said by having martyr in defense of the country he should be respected

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में विवादित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि करकरे ने भारत की रक्षा करते हुए...

नई दिल्लीः भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में विवादित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि करकरे ने भारत की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हेमंत करकरे ने भारत की रक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।'' दरअसल, प्रज्ञा ने विवादित बयान में कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र में एटीएस प्रमुख रहे करकरे से कहा था कि ‘ तुम्हारा सर्वनाश होगा।' प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी।


गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे। उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!