राहुल को राजनांदगांव जाकर विकास देखना चाहिए: रमन सिंह

Edited By Pardeep,Updated: 12 May, 2018 11:02 PM

rahul should go to rajnandgaon and see development raman singh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनका विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जाकर देखना चाहिए और अमेठी के विकास के लिए सीख लेनी चाहिए। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से सत्ता से बाहर है क्योंकि...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनका विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जाकर देखना चाहिए और अमेठी के विकास के लिए सीख लेनी चाहिए। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से सत्ता से बाहर है क्योंकि वह विकास विरोधी है। 

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अपनी ‘ विकास यात्रा ’ की शुरुआत के अवसर पर एक रैली को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का मकसद रमन सिहं की 15 साल की सरकार की उपलब्धियों को उजागर करना है। 

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टी की ‘ विकास खोजो ’ यात्रा शुरू करने की घोषणा का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ छत्तीसगढ़ ने पिछले 15 वर्षों में काफी विकास किया है लेकिन कांग्रेस यह नहीं देख सकती है। विपक्ष ने विकास का विरोध करने के लिए यात्रा निकाली है। ’’           

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!