ईंधन के दाम को लेकर राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, ट्वीट कर लगाया ये आरोप...

Edited By Pardeep,Updated: 03 Dec, 2022 11:53 PM

rahul targets prime minister on fuel price tweets this allegation

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उनके (प्रधानमंत्री के) ‘लूट तंत्र' के खिलाफ ‘लोकतंत्र' की आवाज है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उनके (प्रधानमंत्री के) ‘लूट तंत्र' के खिलाफ ‘लोकतंत्र' की आवाज है। कांग्रेस वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य कम नहीं करने को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही है। 
PunjabKesari
राहुल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कच्चा तेल - 25 प्रतिशत सस्ता। एलपीजी - 40 प्रतिशत सस्ती। ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए?'' 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है - भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!'' राहुल ने बृहस्पतिवार को भी ईंधन के दामों के विषय पर सरकार पर हमला बोला था और ट्वीट कर आरोप लगाया था, ‘‘भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।''
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!