धारावी में रैली के साथ महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी

Edited By shukdev,Updated: 10 Oct, 2019 07:23 PM

rahul to start campaigning in maharashtra with rally in dharavi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को महानगर में चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह उनका पहला प्रचार अभियान होगा। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि...

मुम्बई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को महानगर में चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह उनका पहला प्रचार अभियान होगा। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि गांधी रविवार की शाम को धारावी में एक रैली को संबोधित करेंगे। गायकवाड़ की बेटी और कांग्रेस सचिव वर्षा गायकवाड़ धारावी से चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। 

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए वर्षा गायकवाड़ गुजरात और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सचिव थीं। कांग्रेस मुंबई में 31 सीटों पर जबकि राकांपा पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महानगर में महज पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। 

राज्य कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि गांधी लातूर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे जहां दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित और धीरज क्रमश: लातूर शहर और लातूर ग्रामीण विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि रविवार की सुबह विदर्भ में भी एक रैली की योजना है। उन्होंने कहा कि गांधी 15 अक्टूबर को राज्य में एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!