प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने के ​बाद मां के साथ छुट्टी मनाने गोवा पहुंचे राहुल

Edited By vasudha,Updated: 27 Jan, 2019 12:23 PM

rahul visits goa for vacation with mother

प्रियंका गांधी को महासचिव की जिम्मेदारी देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ गोवा पहुंचे। वह शनिवार को एक विशेष विमान से यहां पहुंचे। राज्य के एक पार्टी पदाधिकारी ने यह जानकारी दी...

नेशनल डेस्क: प्रियंका गांधी को महासचिव की जिम्मेदारी देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ गोवा पहुंचे। वह शनिवार को एक विशेष विमान से यहां पहुंचे। राज्य के एक पार्टी पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari

खबरों के मुताबिक दोनों नेता दक्षिण गोवा स्थित एक फाइव स्टार रिसॉर्ट में ठहरे हैं। गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कावठंकर ने बताया कि अपनी निजी यात्रा के दौरान दोनों किसी भी पार्टीजन से नहीं मिलेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी 'अगले तीन दिन' तक गोवा में ही रहेंगे।
 PunjabKesari

बता दें कि पिछले दो वर्षो के दौरान सोनिया गांधी का यह चौथा गोवा दौरा है। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के कुछ ही दिनों बाद दिसंबर 2017 में सोनिया गोवा गई थी।  तब वह एक रिसॉर्ट में ठहरी थी। इस दौरान उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह साइकिल चलाती  दिखाई दी थी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!