Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Aug, 2017 02:51 PM
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अक्सर पप्पू कहकर मजाक उड़ाया जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में।
नई दिल्लीः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अक्सर पप्पू कहकर मजाक उड़ाया जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में। शाह मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। और पार्टी की परिवारवार नीति पर सवाल उठाए। इस दौरान शाह ने लोगों ने पूछा कि सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्श ने चिल्लाकर कहा, ‘पप्पू।’
शाह को शख्स का ये जवाब बहुत बुरा लगा और उन्होंने शख्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहा। बाद में भाजपा अध्यक्ष ने लोगों को राहुल गांधी के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोई राहुल के बारे में इस तरह की बातें न करें। बीते दिनों निजता के अधिकार को संविधान के तहत मौलिक अधिकार करार दिए जाने के फैसले का स्वागत करते शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश में आपातकाल लगाकर लोगों की आजादी छीनने वाले आज मौलिक अधिकारों की बात कर रहे हैं।