Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Sep, 2018 12:50 PM
दो दिन स्थगित रहने के बाद शनिवार को कश्मीर घाटी में रेल सेवा एक बार फिर से चालू हो गई। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह से टे्रने फिर से पटरी पर दौडऩे लगी हैं।
श्रीनगर: दो दिन स्थगित रहने के बाद शनिवार को कश्मीर घाटी में रेल सेवा एक बार फिर से चालू हो गई। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह से train फिर से पटरी पर दौडऩे लगी हैं। प्रशासन ने पुलिस से मिली एडवाइजरी के बाद यह फैसला लिया।
गौरतलब है कि आर्टिकल 35ए पर अलगाववादियों की हड़ताल के चलते कश्मीर में रेल सेवाओं को स्थगित किया गया था। बडगाम-श्रीनगर-अनंतनाग और काजीगुंड तथा जम्मू के बनिहाल से भी रेलों को हरि झंडी दिखा दी गई। कश्मीर में कुछ वर्षों से यातायात के लिए रेल एक लोकप्रिय साधन के रूप में उभरी है। वहीं प्रदर्शनों को देखते हुये घाटी में आए दिन रेल सेवाओं को स्थगित करना पड़ता है।