अब नहीं चलेगी कुलियों की मनमानी, रेलवे अधिकारियों ने जारी की रेट लिस्ट

Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 10:16 AM

railway authorities issued a rate list

रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनमानी और यात्रियों से किराए को लेकर होने वाली झड़पों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने अब कुलियों के लिए रेट लिस्ट जारी कर दी है।

चंडीगढ़ (लल्लन): रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनमानी और यात्रियों से किराए को लेकर होने वाली झड़पों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने अब कुलियों के लिए रेट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहले 20 मिनट में 40 किलोग्र्राम तक भार सिर व हाथ में उठाने पर 30 रुपए किराया तय किया गया है। 20 मिनट के बाद यात्री को 30 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। 40 किलोग्र्राम से अधिक भार उठाने के लिए छोटी 2 पहियों वाली ट्राली का इस्तेमाल करने वाले पोर्टर के लिए प्रति 20 मिनट के 50 रुपए तय किए गए हैं। इस ट्राली में 2 क्विंटल तक भार उठाया जा सकता है और इसे दो पोर्टर चलते हैैं। इससे ज्यादा समय लगने पर यात्री को 50 रुपए प्रति पोर्टर देने होंगे। इसी तरह बड़ी चार पहियों वाली ट्राली, जिसे दो लाइसैैंस पोर्टर चलाते हैैं, उसमें पहले 20 मिनट के लिए 80 रुपए (प्रति पोर्टर) और उसके बाद अतिरिक्त 80 रुपए प्रति पोर्टर देने होंगे। 


व्हील चेयर तथा स्ट्रेचर की सेवा पर यात्री को पहले 30 मिनट पर 60 रुपए (प्रति पोर्टर) और उसके बाद के समय के लिए अतिरिक्त 60 रुपए देने होंगे।   स्टेशन अधीक्षक टी.पी. सिंह ने बताया कि अक्सर किराए को लेकर कुलियों की यात्रियों से नोकझोंक हो जाती है, इसमें हर बार गलती कुलियों की नहीं होती। कई बार यात्री भी सही तरीके से नहीं सुन पाते हैैं। ऐसे में यात्री व कुली दोनों की सुविधा के लिए कुली व पोर्टर रेट लिस्ट लगा दी गई है।  अंबाला मंडल के डी.आर.एम. दिनेश कुमार ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है, इसी कड़ी में हाल ही में अंबाला मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था, इस कार्यशाला में कुलियों को यात्रियों के साथ कैसा व्यवहार करना है, इसकी जानकारी दी गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!