जब रेलवे ने बताया कौन हैं असली Coolie No 1, सोशल मीडिया पर मच गया घमासान

Edited By vasudha,Updated: 05 Mar, 2020 05:21 PM

railways share coolie number 1 picture

हमारे देश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। देश के विकास में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरूषों की है। रेल मंत्रालय ने भी महिलाओं की ताकत और हौसले को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ...

बिजनेस डेस्क: हमारे देश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। देश के विकास में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरूषों की है। रेल मंत्रालय ने भी महिलाओं की ताकत और हौसले को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो चर्चा का विषय बन गई है। जहां फिल्मी सितारों ने इसे खूब सराहा तो वहीं कुछ राजनेताओं को यह रास नहीं आया। 

PunjabKesari

दरअसल रेल मंत्रालय ने 4 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर महिला कुलियों की तीन तस्वीरों को शेयार करते हुए लिखा कि 'रेल मंत्रालय के लिए काम करते हुए इन महिला कुलियों ने यह साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं है। हम उन्हें नमन करते हैं। इन तस्वीरों में महिला कुली लोगों का सामान उठाती हुई दिखाई दे रही हैं। रेल मंत्रालय का यह ट्वीट लोगो को खूब पसंद आया। बॉलिवुड ऐक्टर वरुण धवन ने भी रेलवे की इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'ये हैं कुली नंबर -1' 

PunjabKesari

वरुण के रीट्वीट करने के बाद लोगों ने भी इसकी सराहना करते हुए कहा कि महिला कुली जिस तरह अपने परिवार को चलाने के लिए स्टेशनों पर संघर्ष कर रही हैं, वास्तव में उन्हें सम्मान मिलने का हक है। उनके काम को और खुद उनको सलाम करना बनता है। हालांकि कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को रेलवे का यह ट्वीट पसंद नहीं आसा और उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया।

PunjabKesari

थरूर ने भी रेलवे के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि यह बेहद अपमानजनक है। इस रूढ़िवादी प्रैक्टिस पर शर्म करने की जगह हमारा रेल मंत्रालय गरीब महिलाओं के शोषण पर गर्व महसूस कर रहा है जो कि सिर पर भारी सामान ढो रही हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!