Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Mar, 2019 02:34 PM
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में फिर से मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है।
श्रीनगर : मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में फिर से मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार तीन मार्च दोपहर से जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने फोरकास्ट बेलेटिन जारी करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार दोपहर बाद से राज्य में फिर से मौसम खराब हो सकता है। उन्होंने दोनों प्रांतों में सामान्य बारिश और बर्फबारी की अशंका जताई है। वहीं यह भी कहा कि जम्मू प्रांत की कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।