4 सालों में सबसे ठंडा दिन रहा 2 मार्च, दिल्ली में आज बारिश व कश्मीर में बर्फबारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Mar, 2019 11:10 AM

rain in delhi and heavy snowfall in kashmir

दिल्लीवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है और मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्लीः दिल्लीवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है और मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है और तेज हवा के साथ बारिश के छींटे भी पड़ सकते हैं। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री और 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चार वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा 2 मार्च
दिल्ली में शनिवार को पिछले चार वर्षों का सबसे ठंडा दिन रहा जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे था। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे कम तापमान रहा। वर्ष 2018 के मार्च में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए थे जबकि 2017 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री और 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2016 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कश्मीर में फिर बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्यभर में कई इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं जम्मू और कश्मीर संभाग के दूर-दराज के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में मौसम में नमी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग के मशहूर स्की रिजॉर्ट सहित जम्मू-कश्मीर के अधितर ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार के रातभर बर्फबारी हुई जो शनिवार सुबह तक जारी रही।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!