कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना, 2-3 दिन की देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Jun, 2019 08:57 AM

rain in next 24 hours in several states including maharashtra

भीषण गर्मी और सूखे से परेशान लोगों को शनिवार को बिहार, झारखंड और कोलकाता में हुई बारिश ने राहत दिलाई। वहीं स्काइमेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली: भीषण गर्मी और सूखे से परेशान लोगों को शनिवार को बिहार, झारखंड और कोलकाता में हुई बारिश ने राहत दिलाई। वहीं स्काइमेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश पहुंच गया है। बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हुई।
PunjabKesari
बताते चलें कि इससे पहले बिहार में पिछले दिनों गर्मी और लू से 250 से ज्यादा मौतें हो गई थीं। दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भी मानसून देर से पहुंचेगा, हालांकि अभी तक मौसम विभाग दावा कर रहा था कि मानसून 2-3 दिन ही देर से चल रहा है। 
PunjabKesari
वहीं शनिवार को हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान हल्का बढ़कर औसत से ऊपर पहुंच गया, जिससे इन दोनों राज्यों में गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि दोनों राज्यों की सयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से चार डिग्री अधिक है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!