दिल्ली-NCR में अगले 3-4 दिन तक जारी रहेगी बारिश, 13 साल बाद समय से पहले मानसून की दस्तक

Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Jun, 2021 10:17 AM

rain will continue in delhi ncr for the next 3 4 days

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आज भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 14-15 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आज भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 14-15 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 13 जून रविवार से झमाझम का दौर शुरू हो जाएगा। बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में शनिवार से मानसून की बारिश शुरू हो गई है।

PunjabKesari

इस बीच, समय से पहले दस्तक देने के बाद विभिन्न राज्यों में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। मायानगरी मुंबई में शनिवार को भी भारी बारिश हुई। IMD ने यहां रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में रविवार को दूरदराज इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

13 साल बाद समय से पहले मानसून की दस्तक
IMD के मुताबिक दिल्ली में इस बार मानसून का आगाज 13 साल बाद जल्दी होने जा रहा है। संभावना है कि 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। वहीं IMD का पूर्वानुमान है कि प्री मानसून और मानसून की बारिश इस बार अच्छी होगी। दिल्ली में अगले दो दिन बारिश के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!