Edited By shukdev,Updated: 04 Dec, 2018 08:19 PM
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा निजी हमला बोला है। राज ठाकरे ने योगी को एक गंजा व्यक्ति बताया जो भगवा कपड़े पहनकर घूमता फिरता है। उन्होंने कहा कि मैं नही जानता कि वह किस तरह का मुख्यमंत्री है। योगी ने कभी...
मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा निजी हमला बोला है। राज ठाकरे ने योगी को एक गंजा व्यक्ति बताया जो भगवा कपड़े पहनकर घूमता फिरता है। उन्होंने कहा कि मैं नही जानता कि वह किस तरह के मुख्यमंत्री है। योगी ने कभी भी अपने राज्य के कल्याण के लिए एक बयान जारी नहीं किया। राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान हनुमान को दलित कहने पर पर आढ़े हाथों लिया।
मनसे प्रमुख ने मुंबई के विकरोली शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा योगी ने भगवान हनुमान को दलित कहा है जो निन्दनीय है, क्या हमने कभी भगवान राम के बारे में उनकी जाति पूछी है या कभी ये पूछा है कि हनुमान किस जाति से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने नेताओं से राज्य के विकास कार्यों के बारे में पूछना चाहिए।