Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jun, 2018 06:27 PM
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपना 50वां जन्मदिन पर उपहार लेने के बजाए खुद महाराष्ट्र की जनता को आज सस्ते में पेट्रोल बंटवाया। सूत्रों के अनुसार ठाकरे ने गुरुवार को शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन वाले...
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपना 50वां जन्मदिन पर उपहार लेने के बजाए खुद महाराष्ट्र की जनता को आज सस्ते में पेट्रोल बंटवाया। सूत्रों के अनुसार ठाकरे ने गुरुवार को शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन वाले ग्राहकों को अपने 50वें जन्मदिन पर चार से नौ रुपए सस्ता पेट्रोल बंटवाने की व्यवस्था की। एमएनएस अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन के अवसर पर यह ऐलान किया कि राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल चार से नौ रुपए पेट्रोल सस्ता मिलेगा।
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 84.26 रुपए प्रति लीटर है। यह सुविधा सुबह 8 बजे से दोपहर तक थी। इस दौरान कई पेट्रोल पंपों पर दुपहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। हालांकि राज ठाकरे की पार्टी ने पेट्रोल पंप मालिकों को बकाया राशि के भुगतान की व्यवस्था की है।