जांच के डर से CBI निदेशक को हटाया: राहुल गांधी

Edited By Anil dev,Updated: 25 Oct, 2018 01:04 PM

rajasthan congress rahul gandhi bjp

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राफेल घोटाले का सच सामने आने के डर से केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक को हटाया गया है। राजस्थान दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां महिला कांग्रेस के सम्मेलन में कहा कि...

कोटा:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राफेल घोटाले का सच सामने आने के डर से केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक को हटाया गया है। राजस्थान दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां महिला कांग्रेस के सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक को हटाने का अधिकार प्रधानमंत्री को नहीं है, लेकिन ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि 526 करोड़ का राफेल 1600 करोड़ में खरीदा गया। इस मामले में प्रधानमंत्री ने टेंडर प्रक्रिया को तोड़ा है। 

PunjabKesari

कांग्रेस में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का वादा करते हुए गांधी ने महिला कांग्रेस को इस बात का उलाहना भी दिया कि सब स्थानों पर अन्य अनुषांगिक संगठनों से आगे रहने वाली महिला कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई में चुप क्यों है। महिलाओं के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' नारे के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि संघ महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देता है। संघ की बैठकों में भी महिलाएं नहीं होतीं। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक महिला के साथ विधायक द्वारा बलात्कार करने के मामले में प्रधानमंत्री पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नारा तो अच्छा देते हैं, लेकिन जब कार्यवाही का समय आता है तो वह कुछ नहीं करते हैं। गांधी ने राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ने और युवाओं को रोजगार नहीं देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पेट्रोल एवं गैस के दाम बढ़ने पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। 

PunjabKesari

 

 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!