VIDEO: दिल दहला देने वाला हादसा, महिला को 150m तक घसीटती रही कार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 03:12 PM

rajasthan drunken drive hit the woman in mount abu

राजस्थान के माउंट आबू की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने अाई है।

जयपुरः राजस्थान के माउंट आबू की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने अाई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शराबी कार चालक ने टायर में फंसी महिला को देखकर भी कार नहीं रोकी और उसे करीब 150 मीटर तक घसीटता रहा। लोगों ने दौड़कर कार की खिड़की में से चालक काे पकड़ा, तब जाकर कार रुकी। महिला को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 
 


पु​लिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा कार का चालक नशे में था। उसने स्कूटी सवार महिला को घसीटने से पूर्व कई लोगों को घायल किया था। अधिक नशे में होने के कारण वह ब्रेक नहीं लगा सका और स्कूटी सहित महिला को घसीटता ले गया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!