राजस्थानः विभागों के बंटवारे पर खींचतान खत्म, गहलोत के पास वित्त-गृह मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Dec, 2018 11:22 AM

rajasthan ministers department gehlot has 9 department

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागो की सूची इस प्रकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रमुख विभाग अपने पास ही रखे हैं। जिसमें वित्त और गृह प्रमुख है, वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पीडब्ल्यूडी

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागो की सूची इस प्रकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रमुख विभाग अपने पास ही रखे हैं। जिसमें वित्त और गृह प्रमुख है, वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया है। गहलोत को नौ तो पायलट को पांच विभाग मिले हैं।
PunjabKesari
गहलोत के पास ये विभाग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, कार्मिक, सामान्य प्रशान, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय अपने पास रखे है।
PunjabKesari
सचिन पायलट के विभाग
उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास , पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी विभाग अपने पास रखे है।
PunjabKesari
कैबिनेट मंत्रियों के विभाग

  • बीडी कल्ला: ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व शांति कुमार धारीवाल- स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एव विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात,
  • परसादी लाल: उद्योग और राजकीय उपक्रम
  • मास्टर भंवरलाल मेघवाल: सामाजिक न्याय अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता
  • लालचंद कटारिया: कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य
  • रघु शर्मा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं(ईएसआई) एवं सूचना व जनसंपर्क
  • प्रमोद जैन भाया: खन, गोपालन,विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन , देवस्थान
  • हरीश चौधरी:  राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता
  • रमेश चंद मीणा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
  • उदयलाल आंजना: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना
  • प्रताप सिंह, खाचरियावास:  परिवहन, सैनिक कल्याण
  • सालेह मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण विभाग बांटे गए है।

PunjabKesari
राज्य मंत्रियों के विभाग

  • गोविन्द सिंह डोटासरा: शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार),पयर्टन, देवस्थान। मामता भूपेश- महिला एवं बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ।
  • अर्जुन सिंह बामनिया: जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम
  • भंवर सिंह भाटी: उच्च शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एव जल उपयोगिता।
  • सुखराम विश्नोई: वन विभाग(स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग(स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
  • अशोक चांदना: युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) कौशल-नियोजन व उद्यमिया(स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, सैनिक कल्याण
  • टीकाराम जूली:  श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉसलर्स निरीक्षण(स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहरपरियोजना,
  • भजनलाल जाटव: गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य
  • राजेन्द्र सिंह यादव: आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग(स्वतंत्र प्रभार) भाषा विभाग(स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता, आपदा प्रबंधन व सहायता।
  • डॉ सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं(ईएसआई), सूचना व जनसंपर्क विभाग दिए गए है।
    PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!