टेक्नोलॉजी का कमाल, 70 साल की महिला ने दिया हेल्दी बेटे को जन्म, 54 साल बाद घर में गुंजी किलकारियां

Edited By Anu Malhotra,Updated: 09 Aug, 2022 02:34 PM

rajasthan woman gave birth son alwar 70 year old women pregnant

साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज के समय में हर नामुमकिन चीज़ भी मुमकिन हो गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि साइंस की नई टेक्नोलॉजी की मदद से एक 70 साल की महिला ने हैल्दी बच्चे को जन्म दिया है।

नेशनल डेस्क: साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज के समय में हर नामुमकिन चीज़ भी मुमकिन हो गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि साइंस की नई टेक्नोलॉजी की मदद से एक 70 साल की महिला ने हैल्दी बच्चे को जन्म दिया है। 

दरअसल, राजस्थान में 70 साल की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को IVF ट्रीटमेंट के जरिए संतान की प्राप्ति हुई है। घर में बच्चे के जन्म के बाद से 75 साल के उनके पति और परिवार में खुशी का माहौल है बता दें कि इस परिवार में  54 साल बाद बेटे की किलकारियां गुंजी है । 

IVF टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर संस्था के साइंटिफिक डायरेक्टर और एंब्रॉयोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि चंद्रावती और उनके पति गोपी सिंह झुंझुनू के पास स्थित हरियाणा बॉर्डर के सिंघाना ग्राम के रहने वाले हैं। महिला ने करीब 2  साल पहले  IVF ट्रीटमेंट करवाया  और फिर  IVF प्रक्रिया के तीसरे प्रयास में वह गर्भवती हो गई थीं। डाॅक्टर का कहना है कि 75 साल के पुरुष व 70 साल की महिला को संतान प्राप्ति काफी अद्धभुत केस है। 

बता दें कि चंद्रावती के पति गोपी सिंह एक रिटायर्ड फौजी हैं, जिनके घर 54 साल बाद बेटा हुआ है। वहीं, पूर्व सैनिक गोपीचंद भी अपने पिता के इकलौते बेटे हैं। वहीं बच्चा 2 किलो 750 ग्राम का है चिकित्सकों के मुताबिक काफी हैल्दी है। 

आईए जानते हैं क्या है IVF प्रक्रिया
IVF यानि की इन विट्रो फर्टिलाइजेशन पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के नाम से जाना जाता था। इस ट्रीटमेंट में महिला के अंडों और पुरुष के शुक्राणुओं को मिलाया जाता है। जब भ्रूण बन जाता है, तब उसे महिला के गर्भ में रख दिया जाता है। यह प्रक्रिया काफी महंगी होती जो सब की बस की बात नही ंहै। , लेकिन यह उन लोगों के लिए वरदान है, जो कई साल से गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!