अमित शाह का छलका दर्द और देश में वायरस NiPah की दस्तक, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 21 May, 2018 08:15 PM

rajib ghandi congres bjp narinder modi

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी से लेकर लिंगायत समुदाय ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक हार पर अमित शाह का छलका दर्द से लेकर देश में खतरनाक वायरस NiPah की दस्तक तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

कर्नाटक हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने छलका अमित शाह का दर्द
कर्नाटक चुनाव के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने  कर्नाटक की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है। कर्नाटक में महिला के प्रति अत्याचार भी बढ़ा है। जेडीएस वहां जीती है जहां भाजपा कमजोर थी। जहां हम मजबूत रहे हैं, वहां हम ही जीते हैं

देश में खतरनाक वायरस NiPah की दस्तक, केरल में 10 की मौत
केरल के कोझिकोड जिले में रहस्यमय और अत्यंत घातक ‘निपाह’ वायरस की चपेट में आने से 10 लोगों के मरने के समाचार के बाद केन्द्र सरकार सतर्क हो गई है। निपाह से मौतों की खबर के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्ढा ने ट्विटर पर जानकारी दी कि केरल में निपाह वायरस से होने वाली मौतों के बाद उत्पन्न स्थिति पर स्वास्थ्य सचिव से बातचीत की है। 

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, पिता को ऐसे किया याद
आज ही के दिन 21 मई, 1991 को लिट्टे उग्रवादियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों के संगठन लिट्टे ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया।

कर्नाटक में सरकार बनने से पहले लिंगायत समुदाय ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें
कर्नाटक में पिछले कुछ समय से जारी राजनीतिक घमासान अब थम गया है। भाजपा की येदियुरप्पा सरकार गिरने के बाद राज्य में कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसी क्रम में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

रूस में बोले PM- मेरे राजनीतिक करियर में पुतिन बहुत महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक सांझेदारी अब एक विशिष्ट विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक सांझेदारी में बदल गयी है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पीएम ने अपने पहले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए काला सागर के इस तटीय शहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

अरनिया थाने में PAK ने गिराया गोला, 1 पुलिसकर्मी घायल व कई बाल-बाल बचे
जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कई स्थानों पर सीमा चौकियों पर मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान की तरफ से फेंके गया गोला अरनिया थाने में जाकर गिरा, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और एसपी समेत कई बाल-बाल बचे। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

4 महीने PAK जेल में रहने वाला जवान छोड़ना चाहता है भारतीय सेना की नौकरी, बताई ये वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद अनजाने में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पार कर गए सैनिक चंदू चव्हाण ने अब भारतीय सेना से सेवामुक्त करने की इच्छा जताई है। चंदू चव्हाण का खड़की मिलिट्री अस्पताल के मनोचिकित्सा वार्ड में इलाज चल रहा है। उन्होंने अस्पताल से ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को खत लिखकर सेना से सेवामुक्त करने के लिए कहा है। 

यूरोपीय देशों के लिए विलेन बना अमरीका
ईरान परमाणु समझौता तोड़ने के बाद अमरीका  दुनिया के लिए जहां विलेन बन गया वहीं के कई देशों के आंखों की किरकिरी बनता जा रहा है। आलम ये है कि  वह यूरोपीय देशों की आंखों में भी खटकने लगा है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल मानती हैं कि यह डील तोड़कर अमरीका ने मध्य पूर्व की स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, पंजाब में भी पहुंचा 82 रुपए के पार
पैट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। आज एक बार फिर पैट्रोल की कीमतों में 33 पैसे और डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा किया गया है, जिससे उसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। दिल्ली में पैट्रोल अपने रिकॉर्ड हाई 76.57 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल के दाम भी रिकॉर्ड स्तर 67.82 रुपए प्रति लीटर हैं। पंजाब में भी पैट्रोल 82 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है।

बैंकों को ऐसे हो सकता है 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का फायदा
वित्त मंत्रालय भूषण स्टील मामले के निपटान से उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि बैंकों को फंसे कर्ज के सभी 12 बड़े मामलों के समाधान से एक लाख करोड़ रुपए से अधिक मिलेंगे। ये वे मामले हैं जिन्हें रिजर्व बैंक ने अपनी पहली सूची में ऋण शोधन कार्यवाही के लिए भेजा है। 

मेगन ने शादी के बाद भारत के महिला फाउंडेशन से किया वादा
प्रिंस हैरी से शादी के बाद ब्रिटिश शाही घराने की बहू बनने के बाद  मेगन मार्कल ने भारत के मायना महिला फाउंडेशन को और ज्यादा समय देने का वादा किया है। मुबंई की झुग्गियों में रह रही महिलाओं को कम कीमत पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने वाली इस संस्था को शाही शादी से जमा हुई राशि दान में मिलेगी।

गुजरात में दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल
देश में दलित के खिलाफ हिंसा की एक और घटना सामने आई है। ये घटना गुजरात के राजकोट की है जहां एक दलित व्यक्ति की पिटाई कर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। इस वीडियो को गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है-

Video: पंजाब को हराने के बाद धोनी ने अपनी बेटी के साथ मनाया जश्न
किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल के 56वें मुकाबले में हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीत का जश्न अपनी बेटी जीवा के साथ मैदान पर मनाया। धोनी ने इस मैच का अंत भी छक्का लगाकर किया और पंजाब को 5 विकेट से हराकर प्लेआॅफ से बाहर निकाला।

Video: चेन्नई के खिलाफ क्रिस गेल ने अपनी ईमानदारी से जीता सभी का दिल
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने अपनी ईमानदारी से सभी का दिल जीत लिया। पंजाब को प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए इस मैच को 53 रनों से जीतना जरुरी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 153 रनों पर आॅलआउट हो गई। फिर बल्लेबाजी करने आई चेन्नई ने 19.1 ओवरों में 159 रन बना दिए और इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

श्रीदेवी के फैन ने बोनी कपूर को दिया एेसा सरप्राइज कि हो गए इमोशनल, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत को कई महीने बीत चुके हैं। हाल ही में श्रीदेवी के एक फैन ने बोनी कपूर को एक सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज में पुणे की रहने वाली टोनू सोजातिया ने अपनी पूरी कार पर श्रीदेवी की तस्वीरें प्लास्टर करवाई हैं।

2 साल तक रानी मुखर्जी के साथ लिव-इन में रहे थे आदित्य चोपड़ा, कुछ एेसी है LOVE STORY
फिल्ममेकर और रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा आज अपना 47वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। रानी मुखर्जी आदित्य की दूसरी पत्नी हैं। पहली शादी टूटने के बाद आदित्य ने रानी को कुछ यूं इंप्रेस किया था। साल 2014 में अचानक रानी और आदित्य की शादी से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड रह गया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!