रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर भूस्खलन में शहीद जवानों की 'वीर नारियों' को किया सम्मानित

Edited By Pardeep,Updated: 18 Aug, 2022 09:49 PM

rajnath singh honors  veer naris  of soldiers martyred in manipur landslide

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को उन 19 ‘वीर नारियों' को सम्मानित किया, जो मणिपुर के तुपुल में हाल में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों की मां और पत्नियां हैं। एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। त्रिशक्ति

बागडोगराः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को उन 19 ‘वीर नारियों' को सम्मानित किया, जो मणिपुर के तुपुल में हाल में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों की मां और पत्नियां हैं। एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। त्रिशक्ति कोर ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बेंगदुबी सैन्य स्टेशन में यह सम्मान समारोह आयोजित किया। 

विज्ञप्ति के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने 107 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना), 11 गोरखा राइफल्स के जवानों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान की सराहना की। सिंह ने प्रत्येक ‘वीर नारी' को सात लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस त्रासदी में घायल हुए 13 जवानों को भी सम्मानित किया गया। ‘वीर नारियों' और सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्‍ट्र हमेशा इन जवानों के बलिदान का ऋणी रहेगा। 

उन्होंने रक्षा मंत्रालय की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार बहादुर सैनिकों के परिवारों और आश्रितों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करना सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि 107 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना), 11 गोरखा राइफल्स के 30 कर्मी - एक अधिकारी, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 26 अन्य रैंक के जवान- जून में तुपुल में हाल में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले 61 व्‍यक्तियों में शामिल थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!