भारत-तिब्बत सीमा पर ITBP जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 11:39 AM

rajnath to celebrate dussehra with itbp jawans

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। सिंह का भारत-चीन सीमा से लगे अग्रिम इलाकों का चार दिवसीय दौरा गुरुवार से शुरू हुआ। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह जोशीमठ (6150 फुट की ऊंचाई) पर आईटीबीपी की चौकी में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। वह जवानों के साथ खाना भी खाएंगे।

वह बाराहोती का दौरा करेंगे जहां पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हालिया समय में सीमा का अतिक्रमण किया था। गृह मंत्री आईटीबीपी के र्किमयों के साथ संवाद करेंगे जो कि 14311 फुट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम सीमा की पहरेदारी करते हैं। अधिकारी ने बताया कि सिंह चार दिवसीय दौरे के दौरान रिमखिम (ऊंचाई 12500 फुट), माना (10500 फुट) और औली (10200 फुट) में आईटीबीपी की सीमा चौकियों पर भी जाएंगे। गृह मंत्री के सीमा पर स्थिति की समीक्षा करने और विभिन्न आधारभूत संरचनाओं की प्रगति का आकलन करने की उम्मीद है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!