ऐतिहासिक जीत पर बोले राजनाथ- यह PM मोदी और अमित शाह के नेतृत्व का नतीजा

Edited By vasudha,Updated: 23 May, 2019 01:56 PM

rajnath tweet on historically win

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत को ''ऐतिहासिक'' करार दिया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत, दूरदर्शी और पार्टी प्रमुख अमित शाह के ''गतिशील'' नेतृत्व का नतीजा बताया...

नेशनल डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत को 'ऐतिहासिक' करार दिया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत, दूरदर्शी और पार्टी प्रमुख अमित शाह के 'गतिशील' नेतृत्व का नतीजा बताया। 
PunjabKesari

सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत के लोगों ने एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में भरोसा दिखाया है और भाजपा नीत राजग को निर्णायक बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से फोन पर बात की और लोकसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग को शानदार जीत दिलाने के लिए उन्हें बधाई दी। 
PunjabKesari

राजनाथ ने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, अमित शाह जी की गतिशीलता और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर लोकसभा चुनावों में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी अब न्यू इंडिया के निर्माण के लिए तैयार हैं। 

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि अब तक के रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर 292 सीट हासिल करते दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार करीब 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनावी मैदान में हैं और अब तक के रुझानों के मुताबिक वह डेढ़ लाख मत से आगे चल रहे हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!