राजनाथ कल बाढ़ प्रभावित केरल का दौरा करेंगे

Edited By shukdev,Updated: 11 Aug, 2018 08:29 PM

rajnath will visit flood affected kerala

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।  गृह मंत्रालय ने आज एक बयान में बताया कि सिंह के साथ पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे। वे बाढ़ और भूस्खलन...

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।  गृह मंत्रालय ने आज एक बयान में बताया कि सिंह के साथ पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे। वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बयान में बताया गया है कि सिंह, मुख्यमंत्री पी विजयन और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ केरल तथा केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए तलाशी, बचाव एवं राहत उपायों की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव के अलावा, केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।

सिंह ने कल विजयन को फोन पर बातचीत के दौरान बारिश और बाढ़ से उपजी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की मदद का आश्वासन दिया था। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान, केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है। बयान में बताया गया है कि एनडीआरएफ की टीमों ने सात लोगों को बचाया है जबकि 398 लोगों और 12 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!